वंदे मातरम् को लेकर मचा सियासी बवाल, सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह, कही ये बात

चित्तौड़गढ़ में अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ विवाद को लेकर सोनिया गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला किया. शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के कारण राष्ट्रीय गीत को भुलाया. बीजेपी ने सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस शिकायत भी की है.

ADVERTISEMENT

Amit Shah
Amit Shah
Google CTA

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'वंदे मातरम्' को लेकर कांग्रेस और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला है. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते राष्ट्रीय गीत को भुला दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 'वंदे मातरम्' को फिर से सम्मान और नई पहचान देने का काम किया है.