अमित शाह का रथ बिजली के तारों से हुआ टच, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री

Union Minister Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) मंगलवार को राजस्थान के नागौर दौरे पर थे. इस दौरान उनके साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया. काफिले में शाह जिस रथ में सवार थे वह बिजली के तारों से टच हो गया. इससे स्पार्किंग के साथ तार टूट गया लेकिन अमित शाह हादसे में […]

ADVERTISEMENT

अमित शाह का रथ बिजली के तारों से हुआ टच, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री
अमित शाह का रथ बिजली के तारों से हुआ टच, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री
Google CTA

Union Minister Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) मंगलवार को राजस्थान के नागौर दौरे पर थे. इस दौरान उनके साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया. काफिले में शाह जिस रथ में सवार थे वह बिजली के तारों से टच हो गया. इससे स्पार्किंग के साथ तार टूट गया लेकिन अमित शाह हादसे में बाल-बाल बच गए.

गौरतलब है कि अमित शाह मंगलवार दोपहर में नागौर आए थे. यहां वह बीजेपी के रथ में सवार थे. जब वह बिदियाद में चौपाल सभा कर परबतसर जा रहे थे तभी परबतसर के डांकोली मोहल्ले में बीजेपी का रथ बिजली के तारों से टच हो गया.

तारों में स्पार्किंग होते ही मचा हड़कंप

बिजली के तारों में स्पार्किंग होते देखकर काफिले में शामिल पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. रथ को रुकवाया गया और उसके चारों तरफ सुरक्षाकर्मी जमा हो गए. फिर शाह को रथ से उतारकर दूसरे वाहन में बैठाया गया. बाद में तत्काल डिस्कॉम के अधिकारियों को बुलाया गया.

किसी दूसरे वाहन पर भी गिर सकता था तार

बताया जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह का रूट पहले से ही तय था. इसके बावजूद डिस्कॉम के अधिकारियों ने रास्ते के ढीले तारों को ठीक नहीं करवाया. हालांकि स्पार्किंग को देखकर पीछे आ रहे वाहनों को रोक दिया गया, नहीं तो तार बाद में किसी और वाहन पर भी गिर सकता था. गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गृहमंत्री के दौरे की सुरक्षा में यह खामी आने के बाद प्रशासन जांच में जुटा गया है.

इनपुट: नागौर से मोहम्मद हनीफ खान की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रत्याशी के पैरों में गिरा MLA का बेटा, फिर हुआ ऐसा ड्रामा कि Video हो गया वायरल