अनामिका बिश्नोई के इस शौक से परेशान था पति! कोर्ट तक जा पहुंचा मामला और अब आरोपी ने दिनदहाड़े कर दी हत्या

फलोदी में अनामिका बिश्नोई के मर्डर केस का सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है. बावजूद इसके आरोपी पति बीतें 36 घंटे से फरार है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं, वारदात के पीछे की वजह भी सामने आ रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान के फलोदी में अनामिका बिश्नोई के मर्डर केस के सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. अनामिका को जिस तरह से उसके ही पति ने दिनदहाड़े गोली मार दी, वह खौफनाक है. अब इस मामले की परत दर परत वजह भी सामने आने लगी है. सूत्रों की मानें तो इसके पीछे अनामिका का सोशल मीडिया पर रील्स बनाना एक बड़ी वजह हो सकती है. जिससे पति इस कदर नाराज था कि मामला पहले ही कोर्ट तक जा पहुंचा है. जिसके बाद से दोनों अलग-अलग रह रहे थे और रविवार को पति ने पत्नी के पीहर जाकर वारदात को अंजाम दिया.