दो प्रेमी जोड़ों में हुआ झगड़ा तो गुस्साए दोस्त ने कार से कुचला, युवती की मौत; CCTV फुटेज देखकर उड़ जाएंगे होश!

Girl Crushed Live CCTV Footage: जयपुर में दो प्रेमी जोड़ो में हुए विवाद के बाद एक भड़के दोस्त ने युवक-युवती पर कार चढ़ाकर उन्हें कुचल दिया.

ADVERTISEMENT

दो प्रेमी जोड़ों में हुआ झगड़ा तो गुस्साए दोस्त ने कार से कुचला, युवती की मौत; CCTV फुटेज देखकर उड़
दो प्रेमी जोड़ों में हुआ झगड़ा तो गुस्साए दोस्त ने कार से कुचला, युवती की मौत; CCTV फुटेज देखकर उड़
Google CTA

Girl Crushed Live CCTV Footage: जयपुर (Jaipur News) के एक होटल में क्रिसमस पार्टी चल रही थी. इस दौरान दो प्रेमी जोड़ों में विवाद हो गया. इसके बाद एक भड़के दोस्त ने युवक-युवती पर कार चढ़ा उन्हें कुचल दिया. हादसे में युवती की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया. वहीं आरोपी दोस्त अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार से फरार हो गया. पुरी घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है जिसका हैरान कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आया है.

जवाहर सर्किल थाने के सीआई दलबीर सिंह ने बताया कि यह घटना होटल एवरलैंड विश की है. मंगेश आरोड़ा और श्रेया भारद्वाज के साथ राजकरण और उसकी दोस्त उमा सुथार पार्टी के लिए गए थे. पार्टी के दौरान मंगेश ने उमा सुथार पर कुछ कमेंट कर दिया जिसके बाद मंगेश और रामकरण में झगड़ा हो गया. इसी झगड़े में फिर उमा के साथ श्रेया भी कूद पड़ी. होटल से शुरू हुआ झगड़ा रोड़ के बीच तक आ पहुंचा. जिसके बाद तेस में आए मंगेश ने अपनी कार से बेसबॉल का डंडा निकाला और हमला कर दिया. यही नहीं, इसके बाद मंगेश अपनी दोस्त श्रेया के साथ कार में बैठा और सड़क के बीच खड़े रामकरण और उषा पर कार चढ़ा दी.

Loading the player...

शराब के नशे में धुत था आरोपी

हादसे में राजकुमार तो कार की टक्कर से दूर जा गिरा लेकिन उषा के ऊपर से गाड़ी निकल गई. इसके बाद इलाज के दौरान उषा सुथार की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, मृतका उषा सुथार मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली थी और फिलहाल जयपुर में गुर्जर की थड़ी पर रह रही थी. घायल युवक रामकरण यहां प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है. वहीं आरोपी युवक मंगेश की कपड़े की दुकान है. चारों युवक और युवती आपस में दोस्त है. घटना के समय आरोपी शराब के नशे में धुत था. अब पुलिस धारा 302 के तहत केस दर्ज आरोपी की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: पूर्व MLA पर नाबालिग बच्चियां मांगने का आरोप, अब रेप केस में कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक