कौन हैं सोनम दीदी किन्नर, जिन्होंने अंता के दो वार्डों से ठोकी ताल, बताया क्या हैं उनकी प्राथमिकताएं

राजस्थान के अंता में नगर पालिका चुनाव का बिगुल बज चुका है. कुल 35 वार्डों के लिए 159 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं. चुनाव में सोनम दीदी किन्नर ने वार्ड 1 और 33 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है और जनसेवा व गौ रक्षा को अपना मुख्य मुद्दा बनाया है.

ADVERTISEMENT

अंता में सोनम किन्नर ने दाे वार्डों से भरा पर्चा
अंता में सोनम किन्नर ने दाे वार्डों से भरा पर्चा
Google CTA

Anta Municipal Corporation Election 2026: राजस्थान के बारां जिले के अंता में स्थानीय निकाय चुनावों की सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है. अंता के कुल 35 वार्डों के लिए 159 दावेदार चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने उतरे हैं. नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है.