नरेश मीणा के लिए प्रचार करने पहुंचे हनुमान बेनीवाल, बताया वसुंधरा के बदले भजनलाल को सीएम बनाने के पीछे किसका रोल?

Anta Upchunav 2025: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि अंता से कांग्रेस-भाजपा का अंत शुरू होगा और 2028 में एक नई सरकार बनेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि भजनलाल को मुख्यमंत्री बनाने में कहीं न कहीं पर्दे के पीछे हमारा व मीडिया रोल है.

ADVERTISEMENT

hanuman beniwal and naresh meena
Anta By Election
google news

Anta Upchunav 2025: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उप चुनाव के लिए वोटिंग हाेनी है. इसके के लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा. इसी कड़ी में शनिवार को अंता मांगरोल में आयोजित एक रैली में नरेश मीणा के पक्ष में प्रचार करने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल पहुंचे. इस दौरान मंच पर AAP के नेता संजय सिंह, समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, और मध्यप्रदेश से ममता मीणा मौजूद थीं. रैली में संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा कि अंता विधानसभा का नाम ही 'अंत' करना है और यहीं से कांग्रेस और बीजेपी का अंत शुरू होगा. उन्होंने कहा कि 2028 में मारवाड़, शेखावाटी और बीकानेर डिवीजन में भी इन दोनों पार्टियों का अंत कर दिया जाएगा.