'पापा मम्मी को हर रोज मारते थे, कहते थे कामवाली बाई तुम्हारी नई मम्मी बनेगी...' अनु मीना केस में अब बेटे ने किए रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे! देखें वीडियो

Anu Meena Family Interview: जयपुर के बहुचर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मृतका का परिवार गहरे सदमे में है. अब मासूम बेटे माहिर ने पिता गौतम मीणा की वह खौफनाक सच्चाई बयां की है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. इस दिल दहला देने वाली दास्तां को पूरा पढ़िए.

ADVERTISEMENT

अनु मीणा केस: परिजनों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
अनु मीणा केस: परिजनों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
google news

Anu Meena Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आए अनु मीणा आत्महत्या मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. अनु मीणा की मौत के बाद उनके घर के सीसीटीवी कैमरे का एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी भी इंसान की रूह कांप गई. इस वीडियो के सामने आने के बाद अनु मीणा का परिवार गहरे सदमे और आक्रोश में है. 'राजस्थान तक' से बातचीत के दौरान मृतका अनु मीणा के भाई नीरज मीणा , उनकी मां माया मीणा और अनु के मासूम बेटे माहिर ने कैमरे पर रोते हुए जो खुलासे किए हैं उसने आरोपी पति गौतम मीणा की बर्बरता की सारी हदें पार कर दी हैं.