'मुझे BJP से मतलब नहीं, पर कांग्रेस वालों को छेड़ा तो खैर नहीं' अधिकारी पर भड़के अशोक चांदना, वीडियो वायरल
कांग्रेस विधायक अशोक चांदना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे रेगर समाज के लोगों को परेशान किए जाने पर एक अधिकारी को जमकर फटकार लगा रहे हैं. चांदना ने चेतावनी दी कि यदि वैध पट्टे होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नाजायज तंग किया गया, तो वे उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे.
ADVERTISEMENT

ashok chandna
राजस्थान की राजनीति में अपने दबंग और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री अशोक चांदना का एक नया रूप सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अशोक चांदना किसी स्थानीय अधिकारी या कर्मचारी पर बुरी तरह गुस्सा होते और उसे सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर उनके कार्यकर्ताओं को इस राज में परेशान किया गया तो वे चुप नहीं बैठेंगे.