'झूठ बोलकर चुनाव हरवा दिया', कन्हैयालाल हत्याकांड और पेपर लीक पर भड़के पूर्व CM अशोक गहलोत, बीजेपी सरकार को घेरा
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर झूठ फैलाकर चुनाव जीतने का आरोप लगाया और कन्हैयालाल हत्याकांड में आरोपियों को अब तक सजा न मिलने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने पेपर लीक मामले में भी सरकार को केवल दोषारोपण करने के बजाय ठोस कार्रवाई करने की नसीहत दी.
ADVERTISEMENT

अशोक गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. गहलोत ने पेपर लीक मामले से लेकर कन्हैयालाल हत्याकांड तक के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता को गुमराह कर और झूठ बोलकर चुनाव जीता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्तमान शासन में भ्रष्टाचार बढ़ा है और जनता को मिल रही मुफ्त सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं.