'मैं तैयार था, लेकिन...' अशोक गहलोत क्यों नहीं बन पाए कांग्रेस अध्यक्ष, सालों बाद खुद बताई अंदर की कहानी, जानें कैसे पलटा गेम
Ashok Gehlot News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने पहली बार खुलकर बताया कि आखिर क्यों वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सके. उनका दावा है कि उन्होंने खुद पीछे हटने का फैसला नहीं लिया था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश ने पूरा खेल बदल दिया. अब उनके इस बयान ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है.
ADVERTISEMENT

अशोक गहलोत के बयान ने मचाई हलचल
Ashok Gehlot Statement: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने एक बार फिर उस पुराने घटनाक्रम को याद किया है, जब वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए थे. गहलोत का दावा है कि उन्हें अध्यक्ष बनाने का निर्णय पूरी तरह तय हो चुका था, मगर एक गहरी साजिश के तहत सारा खेल पलट दिया गया. उनका कहना है कि इस पूरे मामले की असली सच्चाई से लोग आज भी अनजान हैं.