अशोक गहलोत की बढ़ी टेंशन! पूर्व OSD लोकेश शर्मा नए सबूतों के साथ फिर आए सामने, किए बड़े खुलासे

राजस्थान में साल 2020 के सियासी संकट और फोन टैपिंग मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने फिर बड़ा हमला बोला है. लोकेश शर्मा का आरोप है कि गहलोत ने फोन टैपिंग का दोष उन पर मढ़ दिया था.

ADVERTISEMENT

lokesh sharma
lokesh sharma
google news

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है. साल 2020 में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए सियासी संकट और फोन टैपिंग का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल आया है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी (OSD) लोकेश शर्मा एक बार फिर गहलोत के खिलाफ नए और पुख्ता सबूत लेकर मीडिया के सामने आ गए हैं. लोकेश शर्मा ने अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप उठाते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए बार-बार अवसरवादिता का परिचय देते हैं.