गहलोत के घर पहुंचे पेपर लीक के 'संदिग्ध'? तस्वीरों ने मचाई राजस्थान की राजनीति में खलबली!
पूर्व सीएम अशोक गहलोत के जयपुर आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में ईडी के राडार पर रहे नेताओं की मौजूदगी ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. गहलोत ने अपनी सरकार के कठोर कानून को पेपर लीक रोकने का जरिया बताया, जबकि RPSC परीक्षाओं और ओएमआर शीट धांधली को लेकर सवाल अब भी बने हुए हैं.
ADVERTISEMENT

Ashok Gehlot
राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर पेपर लीक और RPSC में धांधली का मुद्दा गरमा गया है. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के जयपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं का एक बड़ा समूह पहुंचा, जिसमें कुछ ऐसे चेहरे भी नजर आए जिनका नाम पेपर लीक और ईडी की जांच की आंच में उछल चुका है.
