Rajasthan Politics: 'अपने परिवार को राजनीति में लाओ, मैंने क्या गलत कहा?' - बीजेपी के हमलों पर भड़के अशोक गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी द्वारा उन पर किए जा रहे निजी हमलों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. गहलोत ने साफ किया कि उन्होंने कभी परिवार को राजनीति से दूर रखने की बात नहीं की, बल्कि उन्हें सरकार के कामकाज से दूर रखने की सलाह दी थी.
ADVERTISEMENT

अशोक गहलोत
राजस्थान में 'परिवारवाद' और 'बेटों की राजनीति' को लेकर छिड़ी जंग के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है. गहलोत ने बीजेपी नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने बेटों, बेटियों और रिश्तेदारों को राजनीति में लाएं, ताकि नई पीढ़ी को उनके अनुभवों का लाभ मिल सके.