'आप ही वापस आ जाओ', जब गहलोत ने पायलट के इलाके में महिलाओं को लगाया वीडियो कॉल, मजेदार बातचीत का VIDEO आया
टोंक में मनरेगा महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से खास मुलाकात की. महिलाओं ने गहलोत के लिए 'जादूगर' वाला गाना गाया और मुफ्त मोबाइल व चिरंजीवी जैसी पुरानी योजनाएं बंद होने पर दुख जताया. महिलाओं ने गहलोत से वापस सत्ता में आने की मांग की.
ADVERTISEMENT

tonk
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का एक बेहद दिलचस्प वीडियो सामने आया है. टोंक में मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं ने अशोक गहलोत से मुलाकात की और उनसे बड़ी ही बेबाकी और आत्मीयता से बातचीत की. महिलाओं ने गहलोत को देखते ही अपनी खुशी जाहिर की और उनके लिए बकायदा एक गाना भी गाया, जिसके बोल थे "जादूगर का जादू, हाथों का कमाल है...". महिलाओं के मुंह से यह गाना सुनकर अशोक गहलोत भी मुस्कुरा उठे और उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके पिताजी भी जादू दिखाते थे और उन्होंने भी बचपन में थोड़ा जादू सीखा था.
