टोंक के धर्मवीर चौधरी का कमाल: जापान से मेडल जीतकर गांव लौटे तो हुआ जोरदार स्वागत, Asian Games में राजस्थान का नाम रोशन
टोंक के लाल और एथलीट धर्मवीर चौधरी के जापान एशियन गेम्स में मेडल जीतकर अपने पैतृक गांव लौटने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ उनका ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया. इस शानदार उपलब्धि से पूरे राजस्थान और टोंक जिले में जश्न का माहौल है.
ADVERTISEMENT

धर्मवीर चौधरी
एशियन गेम्स (Asian Games) में अपने खेल का जलवा बिखेरने वाले राजस्थान के होनहार एथलीट धर्मवीर चौधरी जब जापान से मेडल जीतकर अपने गृह जिला टोंक लौटे तो उनका किसी राजा-महाराजा की तरह भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया. टोंक के हाड़ीखुर्द गांव के रहने वाले धर्मवीर ने एशियन गेम्स की 400 मीटर रिले स्पर्धा में देश के लिए ब्रॉन्ज (कांस्य) मेडल जीतकर पूरे प्रदेश और देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.
