शरीर पर 41 चोटें और सिर की हड्डी... पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के साथ उस रात क्या-क्या हुआ? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Atar Singh Bhadana Murder Case: राजस्थान के भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 41 चोटों के निशान और फ्रैक्चर की बात सामने आई है. परिजनों ने जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस 14 टीमों के साथ जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
Atar Singh Bhadana Murder Case: राजस्थान के भरतपुर जिले में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की नृशंस हत्या के मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. बैर थाना क्षेत्र के भोड़ा गांव में स्थित एक खनन साइट पर हुए इस जानलेवा हमले के बाद से ही क्षेत्र में तनाव और आक्रोश बना हुआ है. अब इस पूरे मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने वारदात की भयावहता को उजागर कर दिया है, जिससे हर कोई हैरान है.
