भरतपुर : बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या! खनन लीज को लेकर ग्रामीणों से हुआ था विवाद

Atar Singh Bhadana Death: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना से पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना का मौत हो गई है. वैर थाना इलाके के भोंडा गांव में खनन लीज को लेकर ग्रामीणों से हुए विवाद के बाद उन पर हमला हुआ था, जिसके बाद जयपुर में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

ADVERTISEMENT

atar singh bhadana death,
atar singh bhadana death,
Google CTA

Atar Singh Bhadana Death: राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या की खबर सामने आई है. बताया जा रहा कि बीते रविवार देर शाम वैर थाना क्षेत्र के भोंडा गांव के पास उन पर हमला हुआ था. आरोप है कि सैकड़ों ग्रामीणों ने लाठियों से हमला कर दिया था. इसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें जयपुर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि खनन लीज और क्रशर प्लांट को लेकर पिछले दो साल से ग्रामीणों के साथ उनका विवाद चल रहा था. इस घटना के बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है.