Axis My India exit poll for rajasthan : जिन 11 सीटों पर है कांटे की टक्कर वहां कांग्रेस जीती तो हो जाएगा बड़ा खेला
Axis My India exit poll for Rajasthan 2024 Seat Wise Result: गोविंद सिंह डोटासरा का दावा है कि इन 11 सीटों पर कांटे की टक्कर के बावजूद कांग्रेस बीजेपी पर भारी पड़ रही है. ये सच हुआ तो डोटासरा के दावे पर लगेगी मुहर.
ADVERTISEMENT

Axis My India exit poll for Rajasthan 2024 Seat Wise Result
देशभर में मतदान संपन्न होने के बाद लोगों को 4 जून के नतीजों का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन इससे पहले कई सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल (exit poll 2024 seat wise) जारी कर दिए हैं. सभी एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी (bjp) पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है. हालांकि राजस्थान में बीजेपी को पहले से कम सीटें मिलने का अनुमान है. इस बीच india today axis my india ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर सीटवार एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं.