राजस्थान के योगी को टिकट देकर फंस गई बीजेपी! क्यों बढ़ गई इस दिग्गज की परेशानी?
Baba balaknath vs Maman yadav: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी करके सियासी बढ़त लेने की कोशिश तो की. लेकिन यही लिस्ट अब पार्टी के लिए गले की फांस भी बनती नजर आ रही है. बीजेपी (bjp) ने 7 सांसदों को टिकट देकर नया दांव चला है. जिसके […]
ADVERTISEMENT

Baba balaknath vs Maman yadav: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी करके सियासी बढ़त लेने की कोशिश तो की. लेकिन यही लिस्ट अब पार्टी के लिए गले की फांस भी बनती नजर आ रही है. बीजेपी (bjp) ने 7 सांसदों को टिकट देकर नया दांव चला है. जिसके बाद दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई नेताओं के विरोध में कार्यकर्ता सड़कों पर भी उतर गए हैं. ऐसा ही विरोध अलवर की तिजारा विधानसभा में देखने को मिल रहा है, जहां बीजेपी प्रत्याशी और सांसद बाबा बालकनाथ (Baba Balaknath) के खिलाफ बगावत शुरू हो गई है. यहां से पूर्व विधायक रहे मामन यादव नें निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.