इस सीट पर कांग्रेस के साथ हो गया खेला! पार्टी ने किया गठबंधन का ऐलान, नामांकन वापसी के वक्त प्रत्याशी हो गए गायब

बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट और बागीदौरा विधानसभा सीट पर BAP से गठबंधन के ऐलान के बाद कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन वापस नहीं लिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

लोकसभा चुनाव में हर सीट पर कांग्रेस मजबूत उम्मीदवार उतारकर या गठबंधन की संभावना खोजने में लगी हुई है. चुनाव के ऐन मौके तक कई सीटों पर उथल-पुथल नजर आ रही है. ऐसे ही बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट और बागीदौरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने बड़ा दांव चलने की कोशिश की. 7 अप्रैल की रात को कांग्रेस (Congress) प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इन सीटों पर भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) को समर्थन देने का ऐलान कर दिया.