डेढ़ महीने पहले BJP सांसद दुष्यंत सिंह ने किया था उद्घाटन, अब 50 करोड़ में बने MP बॉर्डर को जोड़ने वाले पुल की दीवार ढही
बारां के जलवाड़ा के पास पार्वती नदी पर बने हाई लेवल ब्रिज की रिटेनिंग दीवार उद्घाटन के करीब डेढ़ माह बाद ही गिर गई. 28 जून को पुल का उद्घाटन हुआ था. हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. PWD अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया. घटना के बाद निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

baran
Baran Bridge Collapse: बारां जिले में मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले एक हाई लेवल ब्रिज की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं. जलवाड़ा गांव के पास पार्वती नदी पर बने इस पुल की एक तरफ की रिटेनिंग दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
