बारां: सरकारी स्कूल में महिला टीचर और लैब असिस्टेंट कर रहे थे गलत हरकत, किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, अब हुई कार्रवाई

Baran Government School Viral Video: राजस्थान के बारां जिले के किशनगंज स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला व्याख्याता और प्रयोगशाला सहायक का अमर्यादित आचरण का वीडियो वायरल हुआ है. मामला संज्ञान में आते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए (APO) जांच के आदेश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

महिला शिक्षिका और लैब असिस्टेंट पर गिरी गाज
महिला शिक्षिका और लैब असिस्टेंट पर गिरी गाज
Google CTA

Baran News: राजस्थान के बारां जिले के किशनगंज स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. स्कूल परिसर में ड्यूटी के दौरान एक महिला टीचर और लैब असिस्टेंट का अमर्यादित और आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला सामने आने के बाद से लगातार इनपर कार्रवाई की मांग की जा रही थी. इस बीच अब शिक्षा विभाग मामले में एक्शन लिया है. विभाग ने इन दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से स्कूल से हटाकर एपीओ (APO) कर दिया है.