बारां: फाइनेंस कंपनी के लोन से छुटकारा पाने के लिए बदमाशों ने कर दी कलेक्शन एजेंट की हत्या, ऐसे पकड़ में आए आरोपी
बारां में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें लोन की किस्त से छुटकारा पाने के लिए आरोपियों ने मर्डर कर दिया.
ADVERTISEMENT

बारां में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें लोन की किस्त से छुटकारा पाने के लिए आरोपियों ने मर्डर कर दिया. फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट की हत्या और लूट के इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तार भी कर लिया है. बारां (Baran News) जिले की सदर पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस ने असीन मेघवाल (18) पुत्र रामकिशन, हरिराम मेघवाल (28) पुत्र रामकरण और हेमराज मेघवाल (38) पुत्र हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया है.