आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने सिर मुंडकर..कैंची से मूंछें काटकर 5 घंटे तक दिया खौफनाक टॉर्चर
बाड़मेर में आधी रात प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पेड़ से बांध दिया. प्रेमिका के सामने ही युवक के बाल, दाढ़ी-मूंछ और भौहें काट दी गईं. 5 घंटे तक प्रताड़ित करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

barmer
राजस्थान के बाड़मेर जिले से कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सदर थाना इलाके के एक गांव में आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसके साथ अमानवीय बर्ताव किया. भीड़ ने न सिर्फ युवक को बंधक बनाया बल्कि युवती के सामने ही उसे तड़पाया और उसके बाल-दाढ़ी काट दिए.