'मुझमें ही कमी...', उम्मेदाराम बेनीवाल से हार के बाद छलका रविंद्र सिंह भाटी का दर्द, जानें क्या कहा?

Barmer: बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्रसिंह भाटी ने हार के बाद बड़ा ऐलान किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान में 2024 के लोकसभा चुनावों में देश की सबसे चर्चित और हॉट सीट रही बाड़मेर-जैसलमेर (Barmer-jaisalmer seat result) के नतीजों ने सबको चौंका दिया है. यहां पर कांग्रेस ने 10 साल बाद फिर से कब्जा कर लिया है. कांग्रेस के प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल (ummedaram beniwal) ने 1 लाख 18 हजार 176 वोटों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और निर्दलीय प्रत्याशी एवं शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी (ravindra singh bhati) को शिकस्त दी है. वहीं मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर रहे. अब हार के बाद रविंद्र सिंह भाटी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.