पेट में दर्द है, दवा लेने...' बोलकर नई नवेली दुल्हन को छोड़ प्रेमिका से मिलने पहुंचा दूल्हा, फिर कुछ देर आई आफत भरी खबर
गुजरात के खेतों में काम करने वाले बाड़मेर के श्रवण (21) और गुजरात की शोभा (19) के बीच साल भर पहले प्यार हुआ था. एक महीने पहले श्रवण की शादी कहीं और हो गई, लेकिन उनका प्यार कम नहीं हुआ.
ADVERTISEMENT

barmer
राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने नर्मदा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी. हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों के शव एक-दूसरे से दुपट्टे के सहारे बंधे हुए थे. युवक की महज एक महीने पहले ही शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी उसका अपनी प्रेमिका से रिश्ता खत्म नहीं हुआ और आखिरकार इस प्रेम कहानी का बेहद दर्दनाक अंत हुआ.