'मेरी छोटी बहन झूठ बोल रही है...' बाड़मेर में जीजा ने साली ने लगाए गंदे आरोप तो बचाव में आई पत्नी, आखिर ये वीडियो किसके?
Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में रिश्तों का एक ऐसा पेचीदा मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी उलझा दिया है. एक नाबालिग ने अपने ही जीजा पर रेप और अश्लील वीडियो के जरिए ₹15 लाख की ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है, जबकि आरोपी की पत्नी (पीड़िता की बड़ी बहन) इसे परिवार की एक सोची-समझी साजिश बता रही है.
ADVERTISEMENT

Barmer News
Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग साली ने अपने ही जीजा पर रेप और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और अब ₹15 लाख की मांग कर रहा है. हालांकि, इस मामले में पारिवारिक रंजिश का एक बड़ा मोड़ सामने आया है, जहां आरोपी की पत्नी अपनी ही छोटी बहन के आरोपों को झूठा बता रही है.