प्रेमिका से मिलने गए पाकिस्तानी युवक ने हड़बड़ी में पार कर दी सरहद ! फिर सामने आई चौंकाने वाली कहानी

barmer news: बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ करने पर उसने लव-अफेयर की कहानी बताई है और प्रेमिका से मिलने के लिए बॉर्डर क्रॉस करना बताया है. 

ADVERTISEMENT

तस्वीर: दिनेश बोहरा, राजस्थान तक.
तस्वीर: दिनेश बोहरा, राजस्थान तक.
google news

राजस्थान (rajasthan news) के बाड़मेर (Barmer news) जिले में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. प्रेमिका से मिलने गए पाकिस्तान के एक युवक ने भारत-पाक सीमा की सरहद ही पार कर दी. तारबंदी पारकर वो भारतीय सीमा में घुस गया. वो भारतीय सीमा में 15 किमी और भीतर जा पहुंचा. युवक अब बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की हिरासत में है. सुरक्षा एजेंसिया जांच-पड़ताल में जुट गई हैं.