राजस्थान: बाड़मेर में ADM ऑफिस के बाहर BJP और RLP कार्यकर्ताओं में जोरदार भिड़ंत, इस मुद्दे पर हो गया बवाल
बाड़मेर में ADM कार्यालय के बाहर RLP प्रत्याशी का नामांकन फॉर्म वापस लेने के दबाव को लेकर BJP और RLP कार्यकर्ताओं में तीखी बहस और हाथापाई हो गई. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग करना पड़ा और शांति व्यवस्था कायम की.
ADVERTISEMENT

बाड़मेर का वीडियो हो रहा वायरल
राजस्थान में निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच बाड़मेर से एक बड़ी खबर सामने आई है. बाड़मेर में ADM (सहायक जिला मजिस्ट्रेट एवं कार्यपालक अधिकारी) कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा, तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
