बाड़मेर: पत्नी से दुष्कर्म! आहत पति ने की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के एक युवक ने आत्महत्या कर ली. जिसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि युवक अपनी पत्नी के साथ हुए कथित दुष्कर्म से आहत था. जानकारी के मुताबिक बालोतरा थाना इलाके में 19 दिसंबर की रात को एक […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के एक युवक ने आत्महत्या कर ली. जिसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि युवक अपनी पत्नी के साथ हुए कथित दुष्कर्म से आहत था. जानकारी के मुताबिक बालोतरा थाना इलाके में 19 दिसंबर की रात को एक युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया. अगले ही दिन 20 दिसंबर को मृतक की पत्नी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. पीड़िता ने बताया कि आरोपी गफार खान पुत्र जमाल खान ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.