बाड़मेर: कृषि उपकरण और ट्रैक्टर के साथ हजारों किसान उतरे सड़क पर, प्रशासन में मच गया हड़कंप

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम की विसंगतियों को लेकर किसान सड़कों पर उतर गए. जिले के गुडामालानी कस्बे में पिछले 4 दिन से किसानों का धरना चल रहा था. वहीं पांचवे दिन रविवार को कस्बे के आसपास के हजारों किसानों ने अपने कृषि उपकरणों के साथ रैली निकालकर राज्य और […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम की विसंगतियों को लेकर किसान सड़कों पर उतर गए. जिले के गुडामालानी कस्बे में पिछले 4 दिन से किसानों का धरना चल रहा था. वहीं पांचवे दिन रविवार को कस्बे के आसपास के हजारों किसानों ने अपने कृषि उपकरणों के साथ रैली निकालकर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. जब सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे तो प्रशासन में हड़कंप मच गया. कस्बे के मुख्य मार्गों से जब किसानों की रैली गुजरी तो हर कहीं जाम लग गया. इससे पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ गई.