बाड़मेर में ऐसा क्या हुआ कि मुंह पर कपड़ा बांधकर पूर्व विधायक मेवाराम जैन के पास गुस्से में पहुंचीं युवतियां

बाड़मेर में 10 दिन से पानी न आने और गंदे पानी की सप्लाई से नाराज लड़कियां मुंह पर कपड़ा बांधकर पूर्व विधायक मेवाराम जैन के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं. महिलाओं ने कहा कि जो काम करे वही सरकार है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
पानी की किल्लत पर भड़की लड़कियां मेवाराम जैन के पास क्यों पहुंची ?
google news

Barmer news: राजस्थान में भीषण गर्मी और पारे के साथ-साथ अब पानी की किल्लत को लेकर जनता का गुस्सा भी चरम पर पहुंचने लगा है. बाड़मेर में पेयजल संकट से परेशान स्थानीय युवतियां और महिलाएं अपनी फरियाद लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मेवाराम जैन के पास जा पहुंचींं. मुंह पर कपड़ा बांधे लड़कियों ने पूर्व विधायक के सामने पानी की समस्या को लेकर अपना तीखा आक्रोश व्यक्त किया.