ब्यावर की लीला रावत, जोधपुर में कंकाल, राजू ने क्या कांड किया? अस्थियों ने खोल दिया बड़ा राज़!

ब्यावर से 6 महीने से लापता लीला रावत की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने जोधपुर के एक खेत से उसका कंकाल बरामद किया है. पैसों के विवाद और ब्लैकमेलिंग के चलते आरोपी राजू गिरी ने लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी.

ADVERTISEMENT

ब्यावर की लीला रावत
ब्यावर की लीला रावत
Google CTA

राजस्थान के ब्यावर जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. लगभग छह महीने से लापता 46 वर्षीय लीला देवी रावत की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए न केवल हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि खेत में जुताई करवाकर महिला के कंकाल, हड्डियां, बैग और पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए हैं.