‘कांग्रेस को हराने के लिए BJP को वोट दो…’ वाले वीडियो को मायावती ने बताया फेक, जानें पूरा मामला

Mayawati targets congress on fake video: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) प्रचार में आने से पहले बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस पर फर्जी वीडियो प्रचारित करने का भी आरोप लगाया है. मायावती (mayawati) ने लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए ‘X’ पर लिखा, […]

ADVERTISEMENT

'राजस्थान में चाहे BJP जीत जाए...' वाले फर्जी वीडियो पर मायावती ने कांग्रेस को जमकर घेरा
'राजस्थान में चाहे BJP जीत जाए...' वाले फर्जी वीडियो पर मायावती ने कांग्रेस को जमकर घेरा
Google CTA

Mayawati targets congress on fake video: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) प्रचार में आने से पहले बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस पर फर्जी वीडियो प्रचारित करने का भी आरोप लगाया है. मायावती (mayawati) ने लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए ‘X’ पर लिखा, “एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि में मतदान पूर्व ’चाहे भाजपा जीत जाए किन्तु कांग्रेस को नहीं जीतना चाहिए’ जैसा विशुद्ध गलत व फर्जी वीडियो का कांग्रेस द्वारा प्रचारित करना दुर्भाग्यपूर्ण व उनकी हताशा का प्रतीक है.”

दरअसल, सोशल मीडिया पर मायावती का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि “कांग्रेस द्वारा खड़े किए जाने वाले दूसरे उम्मीदवार को हराने के लिए बीएसपी अपनी पूरी ताकत लगा देगी. कांग्रेस उम्मीदवार को हराने के लिए चाहे बीजेपी उम्मीदवार को ही वोट क्यों ना देना पड़ जाए, वो भी देंगे.” हालांकि मायावती ने इस वायरल वीडियो को फेक बताया है.

‘कांग्रेस द्वारा अपनी नापाक हरकतों को जारी रखना दुर्भाग्यपूर्ण’

कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए बसपा सुप्रीमो ने लिखा कि “अब जबकि मतदान नजदीक है विरोधी पार्टियों में भी खासकर कांग्रेस द्वारा, भाजपा से मजबूती से लड़ने के बजाय, बीएसपी विरोधी अपनी पुरानी नापाक हरकतों व साजिशों को जारी रखना घोर अनुचित व दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे लोग सावधान रहें तथा चुनाव आयोग भी इस पर समुचित संज्ञान ले.”

भतीजे आकाश ने कहा- ऐसा लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने कहा, “सोशल मीडिया पर आदरणीय मायावती जी का भाजपा को वोट देने का एक फेक वीडियो वायरल किया जा रहा है. यह सरासर गलत है और बहन जी के प्रेस कांफ्रेंस के वीडियो में आवाज एडिट करके पोस्ट किया गया है. इसको पोस्ट करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.”

मायावती की एंट्री से बदलेगा राजस्थान का सियासी गेम!

बसपा सुप्रीमो मायावती 17 से 20 नवंबर तक राजस्थान के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में आम सभाएं और रैलियां करेंगी. बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती राज्य में 17 से 20 नवम्बर तक बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में 8 जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी. माना जा रहा है कि मायावती के प्रचार शुरू करने के बाद राजस्थान में बसपा की स्थिति थोड़ी मजबूत हो सकती है.

यह भी पढ़ें: चुनाव लड़ रहे 7 नेताओं की 2-2 पत्नियां, इस बीजेपी सांसद की दो बीवी वाली तस्वीर भी रही है चर्चा में