भाई की शादी से पहले MLA रविंद्रसिंह भाटी ने समाज में पेश की बड़ी मिसाल, हर कोई कर रहा तारीफ
Ravindra Singh Bhati News: राजस्थान में आए दिन सोशल मीडिया पर कई वजह से चर्चा में रहने वाले प्रदेश के सबसे युवा और चर्चित विधायक रविंद्रसिंह भाटी एक बार फिर चर्चाओं में हैं. शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी ने अपने छोटे भाई रणवीर की शादी पर अनूठी पहल करते हुए बिना किसी शक्ति प्रदर्शन समाज को नशा मुक्त शादी का संदेश देने की कोशिश की है.
ADVERTISEMENT

रविंद्र सिंह भाटी.
Ravindra Singh Bhati News: राजस्थान में आए दिन सोशल मीडिया पर कई वजह से चर्चा में रहने वाले प्रदेश के सबसे युवा और चर्चित विधायक रविंद्रसिंह भाटी एक बार फिर चर्चाओं में हैं. शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी ने अपने छोटे भाई रणवीर की शादी पर अनूठी पहल करते हुए बिना किसी शक्ति प्रदर्शन समाज को नशा मुक्त शादी का संदेश देने की कोशिश की है. भाटी ने समाज के शादी आयोजनों में सजने वाली महफिल से किनारा करते हुए अपने भाई की शादी में महफिल जैसा कार्यक्रम ना रखकर भाई की शादी एक सादगी पूर्ण तरीके से करने का संकल्प लिया है. वहीं नशे के रूप में होने वाली फिजूलखर्ची को बचाकर बालिका हॉस्टल के लिए 22 लाख रुपए समाज के 2 अलग-अलग हॉस्टल में भेंट किए हैं.