वसुंधरा राजे के निशाने पर गजेंद्र सिंह शेखावत? किसके इशारे पर बोल रहे BJP नेता बाबू सिंह

लोकसभा चुनाव से पहले मारवाड़ में केंद्रीय मंत्री गहेंद्रसिंह शेखावत और बीजेपी विधायक बाबूसिंह राठौड़ के बीच टकरार दिख रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इशारे पर बीजेपी विधायक ने मोर्चा खोला है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

लोकसभा चुनाव से पहले मारवाड़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीजेपी विधायक के बीच आपसी टकरार देखने को मिल रही है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत की संसदीय सीट की विधानसभा शेरगढ़ से आने वाले विधायक बाबूसिंह राठौड़ अब खुले तौर पर शेखावत से बगावत करते नजर आ रहे हैं. लोकसभा चुनाव से पहले इन दोनों की अनबन बीजेपी के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है. अब इस पूरे सियासी मामले में एक खास बात सामने आई है.