अमित शाह के दौरे से पहले गहलोत के सलाहकार ने किया ऐलान, बोले- इस मुद्दे पर होगा गृहमंत्री का घेराव

Congress will oppose Amit Shah’s program: आगामी 26 अगस्त को गंगापुरसिटी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) के प्रस्तावित दौरे को लेकर बयानबाजी भी तेज हो गई है. इसे लेकर गंगापुर सिटी में मुख्यमंत्री सलाहकार और विधायक रामकेश मीणा (ramkesh meena) ने प्रेस कांफ्रेंस भी की. मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने एक बार […]

ADVERTISEMENT

केंद्रीय मंत्री अमित शाह कल आएंगे राजस्थान, ये रहेगा उनका पूरा शेड्यूल
केंद्रीय मंत्री अमित शाह कल आएंगे राजस्थान, ये रहेगा उनका पूरा शेड्यूल
Google CTA

Congress will oppose Amit Shah’s program: आगामी 26 अगस्त को गंगापुरसिटी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) के प्रस्तावित दौरे को लेकर बयानबाजी भी तेज हो गई है. इसे लेकर गंगापुर सिटी में मुख्यमंत्री सलाहकार और विधायक रामकेश मीणा (ramkesh meena) ने प्रेस कांफ्रेंस भी की. मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने एक बार फिर ईआरसीपी (ERCP) की मांग उठा दी.

रामकेश मीणा ने कहा कि ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें, ऐसा नहीं किया तो केंद्री. गृहमंत्री अमित शाह की होने वाली रैली और आमसभा का कांग्रेस घेराव करेगी. उन्होंने कहा कि ईआरसीपी योजना तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के समय साल 2016 में बनाई गई थी. जिसे अधिकृत संस्थानों ने स्वीकृति प्रदान कर दी थी.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजस्थान के अजमेर एवं जयपुर दौरे के दौरान इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का आश्वासन भी दिया था. लेकिन केन्द्र सरकार ने इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करना तो दूर, बल्कि बंद करने तक के निर्देश दिए है. उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत अभी तक डूंगरी बांध को प्राथमिकता से नहीं लिया है. केन्द्रीय जल शक्तिमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत इस परियोजना को जानबूझकर लंबित कर रहे हैं. जिससे 13 जिलों के किसानों में भारी आक्रोश है.

विधायक मीणा ने कहा कि केन्द्र सरकार राष्ट्रीय परियोजना को लेकर किसानों को बेवकूफ बना रही है. अगर किसानों को पानी नहीं मिलेगा तो किसान खाद का क्या करेंगे? आने वाले समय में 13 जिलों के किसान आपको बर्दाश्त नहीं करेंगे और बीजेपी को सबक सिखाएंगे.

गहलोत ने की वसुंधरा राजे सरकार की तारीफ, बोले- हम राजस्थावासियों को होना चाहिए गर्व…