हनुमान बेनीवाल के दबाव के बाद सरकार झुकी, RIICO प्रोजेक्ट पर रोक, क्या है भैराणा धाम का पूरा विवाद!

Bhairana Dham Controversy: राजस्थान के भैराणा धाम में प्रस्तावित RIICO इंडस्ट्रियल एरिया को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. संत समाज और ग्रामीणों के विरोध के बाद हनुमान बेनीवाल जयपुर कूच पर निकले, लेकिन देर रात सरकार और संघर्ष समिति में समझौता हो गया. अब मामले की जांच के लिए संयुक्त कमेटी बनाई गई है.

ADVERTISEMENT

Bhairana Dham Controversy
Bhairana Dham Controversy
google news

Bhairana Dham Controversy: राजस्थान के भैराणा धाम में प्रस्तावित RIICO इंडस्ट्रियल एरिया को लेकर बुधवार को दिनभर तनाव बना रहा. संत समाज, ग्रामीणों और RLP कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच मामला इतना बढ़ गया कि देर रात हनुमान बेनीवाल हजारों समर्थकों के साथ जयपुर कूच पर निकल पड़े. हालांकि पुलिस ने मौखमपुरा मोड़ पर काफिले को रोक लिया और फिर देर रात प्रशासन व आंदोलनकारियों के बीच बनी सहमति के बाद फिलहाल टकराव टल गया.