राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले हलचल! सीएम भजनलाल का अचानक दिल्ली दौरा, अधिकारियों के सर्वे पर डोटासरा का निशाना

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अचानक दिल्ली पहुंचे हैं, जहां विकास योजनाओं और चुनावी फीडबैक पर चर्चा जारी है. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने आरोप लगाया कि बीजेपी अधिकारियों से सर्वे करवाकर टिकट बांट रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान में निकाय चुनाव से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अचानक दिल्ली दौरे पर पहुंचे हैं, जिसे लेकर गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी अपने नेताओं को दरकिनार कर अधिकारियों (SDM/ADM) से गुप्त सर्वे करवाकर टिकट बांटने की तैयारी कर रही है.