पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री, जाने कौन हैं ये?

Bhajanlal sharma will be Rajasthan new cm: राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के लिए भजनलाल शर्मा का ऐलान हो चुका है. भरतपुर निवासी भजनलाल शर्मा (Bhajanlal sharma) संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं. वे प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं. बीजेपी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया. […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan New CM Announcement Live: इंतजार खत्म, राजस्थान के मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा
Rajasthan New CM Announcement Live: इंतजार खत्म, राजस्थान के मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा
Google CTA

Bhajanlal sharma will be Rajasthan new cm: राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के लिए भजनलाल शर्मा का ऐलान हो चुका है. भरतपुर निवासी भजनलाल शर्मा (Bhajanlal sharma) संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं. वे प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं. बीजेपी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया. खास बात यह है कि मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बना दिया गया है.

दरअसल, सांगानेर सीट बीजेपी का गढ़ है. लिहाजा भजनलाल शर्मा ने जीत दर्ज की. संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें मुख्यमंत्री पद का तोहफा मिला है.

भाजपा के टिकट पर जीते विधायकों ने उन्‍हें अपना नेता माना. पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से उन्‍हें चुना गया. विधायक दल की बैठक से पहले बड़े नेता पर्ववेक्षकों से मिले थे. बीजेपी ने राजस्थान में ब्राह्मण कार्ड खेल दिया है. साथ ही सीएम पद की दौड़ में शामिल दीया कुमारी को डिप्टी सीएम बनाकर महिला कार्ड भी खेला है. प्रेमचंद्र बैरवा को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है. वहीं वासुदेव देवनानी को स्पीकर बनाया गया है.

सरपंच का चुनाव हार चुके हैं भजनलाल शर्मा

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 2003 में बीजेपी के खिलाफ निर्दलीय नदबई से चुनाव लड़े थे और हार गए थे. उसके पहले सरपंच का चुनाव भी लड़े थे और हार गए थे. बीजेपी जिला अध्यक्ष और युवा मोर्चा अध्यक्ष भी रहे चुके हैं. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 2003 में बीजेपी के खिलाफ निर्दलीय नदबई से चुनाव लड़े थे और हार गए थे. उनके 2 बच्चे हैं, उनमें एक डॉक्टर है जो जयपुर में रहता है. भजनलाल शर्मा प्रदेश महामंत्री भी रहे हैं. वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं.

यहां पढ़िए Rajasthan New CM Announcement से जुड़ी Live Updates