सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को बताया कम्युनिस्ट! जानें क्या है मामला

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में रविवार को महाराजा सूरजमल शौर्य दिवस मनाया गया. जिसमें पुष्पांजलि अर्पित करने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी को कम्युनिष्ट कह दिया. जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक तरह से कॉमरेड (कम्युनिस्ट) की तरह हैं. क्योंकि वह हर […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में रविवार को महाराजा सूरजमल शौर्य दिवस मनाया गया. जिसमें पुष्पांजलि अर्पित करने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी को कम्युनिष्ट कह दिया. जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक तरह से कॉमरेड (कम्युनिस्ट) की तरह हैं. क्योंकि वह हर गरीब का भला चाहते हैं. राहुल गांधी की सोच के आधार पर हमारी सरकार भी गरीब के लिए काम कर रही है. ईस्टर्न राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान से सभी 25 सांसद बीजेपी के हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली सरकार में प्रोजेक्ट पूरा करने का वादा किया था, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ.