'तूने बाहर जाने को कैसे बोला?' बयाना विधायक और EO के बीच 'तू-तड़ाक', वीडियो वायरल हुआ तो गिरी गाज
भरतपुर के बयाना में विकास कार्यों की बैठक के दौरान विधायक ऋतु बनावत और नगर पालिका EO अनीता कुशवाह के बीच भारी विवाद हुआ. EO ने अपने भतीजे को टोकने पर विधायक के साथ अभद्र भाषा (तू-तड़ाक) का प्रयोग किया. विधायक की शिकायत पर सरकार ने देर रात EO को सस्पेंड कर दिया है.
ADVERTISEMENT

bharatpur
Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना में एक सरकारी बैठक उस समय हंगामा मच गया, जब विधायक ऋतु बनावत और नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (EO) अनीता कुशवाह के बीच तीखी बहस हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मर्यादा से बाहर निकलकर 'तू-तड़ाक' तक पहुंच गया. इस अनुशासनहीनता के चलते राज्य सरकार ने देर रात कार्रवाई करते हुए EO अनीता कुशवाह को सस्पेंड कर दिया है.