भरतपुर: दो दूल्हों को पहनाई 51 लाख रुपए की माला, वीडियो हुआ वायरल
मेवात में शादी-विवाह में रुपयों की माला पहनाने की परंपरा, यहां माला बड़े नोट दूल्हे के परिवार की रईसी को करते हैं रिप्रेजेंट.
ADVERTISEMENT

भरतपुर: दो दूल्हे को को पहनाई 51 लाख रुपए की माला, वीडियो हुआ वायरल
राजस्थान के नवगठित डीग जिले के मेवात इलाके में एक शादी की तस्वीर काफी चर्चा में है. जहां कामा थाना इलाके के गांव कुलवाना में एक शादी की चर्चा जोरों पर है. यहां बारात लेकर आये दो सगे भाइयों को 500-500 रुपये के नोटों की 51 लाख रुपये की माला पहनाई गई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.