भरतपुर: जिस चांद सी दुल्हन को पाकर खुश था दूल्हा वो निकली 3 बच्चों की मां

पुलिस की जांच में पूरे रैकेट का पर्दाफाश हो गया. इसमें उत्तर प्रदेश के चंदौली और गाजीपुर जिले के युवकों की मिलीभगत सामने आई. ये गैंग पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान की युवकों से शादी कराता था और उनको ठग लेता था.

ADVERTISEMENT

भरतपुर: जिस चांद सी दुल्हन को पाकर खुश था युवक वो निकली 3 बच्चों की मां
भरतपुर: जिस चांद सी दुल्हन को पाकर खुश था युवक वो निकली 3 बच्चों की मां
Google CTA

Bharatpur luteri dulhan: भरतपुर में एक युवक की धूम-धाम से शादी हुई. शादी में युवक ने काफी पैसे खर्च किए और दुल्हन पक्ष से बिना कुछ लिए शादी की. बल्कि दूल्हे पक्ष ने ही शादी का पूरा खर्च उठाया. इधर दूल्हे की खुशियां बहुत देर तक टिक नहीं पाई. जब दूल्हे को उसकी सच्चाई का पता चला तो पांवों तले जमीन खिसक गई. दरअसल वो जिसे अपनी दुल्हन मान रहा था वो किसी पहले से किसी और की पत्नी और 3 बच्चों की मां है.