Rajasthan News: जिन खदानों के पत्थर से बना राम मंदिर, उन्हीं माइंस पर लग गई करोड़ों रुपए की पैनल्टी
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान के पत्थरों को चुना गया था. भरतपुर जिले के रुदावल क्षेत्र से पिछले कई वर्षों से मंदिर निर्माण के लिए पत्थर की सप्लाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान के पत्थरों को चुना गया था. भरतपुर जिले के रुदावल क्षेत्र से पिछले कई वर्षों से मंदिर निर्माण के लिए पत्थर की सप्लाई की जा रही है. लेकिन इस क्षेत्र के कई लीज धारकों पर करोड़ो रुपए की पेनल्टी लगा दी गई है. यह पेनल्टी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से लगाई गई है, जिसके पीछे वजह है सिलिकोसिस बीमारी. दरअसल, इस पूरे इलाके को वन क्षेत्र घोषित किया गया था. लेकिन 4 साल पहले सरकार की ओर से करीब 2000 हेक्टर वाले बंशी पहाड़पुर का 445 हेक्टर क्षेत्र खनन के लिए लीज आवंटित कर दी थी. जहां करीब 45 लीज खनन के लिए संचालित है.