भरतपुर के सरकारी स्कूल पर छात्रों ने खुद जड़ा दिया ताला, पढ़ाई छोड़ धरने पर बैठे, जानें आखिर क्यों भड़का Gen-Alpha जनरेशन का गुस्सा?
Bharatpur Uchain Sanskrit School Protest: राजस्थान के भरतपुर में एक सरकारी संस्कृत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी से नाराज होकर स्कूल पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए. प्रशासन के पुराने वादे पूरे नहीं होने से गुस्सा और बढ़ गया. आखिर क्या है पूरा मामला, जानिए इस रिपोर्ट में.
ADVERTISEMENT

भरतपुर के स्कूली बच्चों का प्रदर्शन
Rajasthan school protest: देशभर में और दिल्ली के जंतर मंतर पर NEET पेपर लीक को लेकर हुए Gen-Z के विरोध प्रदर्शनों के बाद अब Gen-Alpha जनरेशन के बच्चों का एक प्रदर्शन सबका ध्यान खींच रहा है. ताजा मामला राजस्थान के भरतपुर जिले है. यहां के उच्चैन ग्राम पंचायत के सैदपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में छात्र-छात्राएं, उनेक परिजन और ग्रामीण स्कूल में ताला लगाकर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं. क्या है पूरा मामला, आखिर क्यों ये छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और क्या हैं इनकी मांगें? आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं.
