Bhilwara Crime: रात में साथ खाया खाना, सुबह खेत से बुलाई पत्नी और फिर... भीलवाड़ा में पति-पत्नी की मौत से मचा हड़कंप
Bhilwara Crime News: राजस्थान के भीलवाड़ा में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. पुलिस को आशंका है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के आमली बरदोड गांव की है. एफएसएल जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल डेटा के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Bhilwara Crime News
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां चंद मिनटों में मातम में बदल गईं. मामला भीलवाड़ा के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के आमली बरदोड गांव का है, जहां एक पति ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की जान ले ली और उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. करीब 11 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले इस जोड़े की मौत के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. इस खौफनाक वारदात के बाद उनके दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया हमेशा के लिए उठ गया है.
