भीलवाड़ा: प्रेमी को पाने के लिए पत्नी ने खुद का अश्लील वीडियो किया वायरल, पति को फंसाने की साजिश का ऐसे हुआ पर्दाफाश
Bhilwara Crime News: राजस्थान के भीलवाड़ा से सामने आए हैरान कर देने वाले मामले में एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करवाया, ताकि पति को कानूनी जाल में फंसाकर उससे छुटकारा पा सके. पुलिस जांच में फर्जी सिम, फेक सोशल मीडिया आईडी और चैट रिकॉर्ड्स के जरिए कथित साजिश का खुलासा हुआ. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Bhilwara Crime News
रिश्तों में जब विश्वास खत्म हो जाता है, तो इंसान किसी भी हद तक गिर सकता है. राजस्थान के भीलवाड़ा से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय पत्नी ने अपने पति से छुटकारा पाने और प्रेमी के साथ रहने के लिए खुद की गरिमा को दांव पर लगा दिया. महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपना ही अश्लील वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिया ताकि इसका सारा इल्जाम उसके पति पर लगे और वह उसे कानूनी जाल में फंसाकर तलाक ले सके.