'कूरियर बॉय' बनकर आया लुटेरा, बच्चे की गर्दन पर चाकू रख मां को बांधा; भिवाड़ी की पॉश सोसाइटी में लाखों की सनसनीखेज डकैती
Bhiwadi Crime News: राजस्थान के भिवाड़ी की आशियाना तरंग सोसाइटी में कोरियर बॉय बनकर आए एक शातिर बदमाश ने इंजीनियर शुभम सक्सेना के फ्लैट में घुसकर महिला और बच्चे को बंधक बना लिया. बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर लाखों की नकदी-जेवर लूट लिए.
ADVERTISEMENT

bhiwadi
Rajasthan Crime News: राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी से सुरक्षा व्यवस्था को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां की एक बेहद पॉश 'आशियाना तरंग सोसाइटी' में दिनदहाड़े एक बदमाश ने कूरियर डिलीवरी बॉय बनकर एक इंजीनियर के फ्लैट में प्रवेश किया और फिल्मी अंदाज में बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बाद से पूरी सोसाइटी के निवासियों में डर और दहशत का माहौल है.