भिवाड़ी की सोसाइटी में दूध सप्लाई करने वाले अजहरुद्दीन की लिफ्ट में गंदी हरकत, CCTV आया तो लोगों का गुस्सा फूटा

राजस्थान के भिवाड़ी की कृष सिटी सोसायटी की लिफ्ट में एक युवक के पेशाब करने का मामला सामने आया है. युवक सोसायटी में दूध सप्लाई करता था. लिफ्ट के सेंसर खराब होने पर CCTV फुटेज चेक की गई, जिसमें उसकी हरकत कैद मिली.

ADVERTISEMENT

bhiwadi
bhiwadi
Google CTA

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. अलवर बाईपास स्थित कृष सिटी सोसायटी की लिफ्ट में एक युवक के पेशाब करने का वीडियो सामने आया है. युवक सोसायटी में दूध सप्लाई करने का काम करता है. लिफ्ट में लगे CCTV कैमरे की जांच के दौरान उसकी यह हरकत सामने आई.